नगराम थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में की पैदल गस्त
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 May, 2022 04:37
- 2504

PPN NEWS
नगराम थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में की पैदल गस्त
संवाददाता सुनील मणि
नगराम, लखनऊ । नगराम थाना प्रभारी शमीम खान ने पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने पैदल मार्च निकाला । जिसमें पुलिस ने संदिग्ध वाहन चालकों व लोगों से पूछताछ की ।नगराम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमीम खान ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार सांय के समय नगराम के समेसी कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया जो क्षेत्र के विभिन्न चौराहों से प्रारंभ होकर समेसी के मुख्य बाजार आदि से गुजरा ।
जिसमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया । इसके अलावा हलवाई व जूस की दुकानों पर लोगों से पूछताछ की । इस मौके पर थाना प्रभारी शमीम खान व एसएसआई अवधेश यादव सीताराम सहित महिला आरक्षी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
Comments