ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका, यूके से दुबई होते हुए लखनऊ पहुंचा यात्री, कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
- Posted By: Admin 
                                                                            
                                                                    
                                 - खबरें हटके
 - Updated: 7 December, 2021 19:31
 - 2881
 
                                                            PPN NEWS
लखनऊ
यूके से दुबई होते हुए लखनऊ पहुंचा यात्री, कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप
यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहां पर डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका को लेकर नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
आपको बताते चलें कि गोमतीनगर का रहने वाला यात्री यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आई फ्लाइट के सभी यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान उसकी जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यात्री को वहां पर रोक लिया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के अनुसार , मरीज का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
अभी जाँच की रिपोर्ट आने तक मरीज अस्पताल में भर्ती रहेगा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे। सभी की जांच कर ली गई है। वहीं यात्री के क्लोज कांटेक्ट में रहे करीब बीस यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा गया है।
                            
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments