प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को करे मजबूत: रज्जू खान
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 18 January, 2021 18:53
- 947

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को करे मजबूत: रज्जू खान
बछरावां रायबरेली, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गांव गांव पांव पांव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देशानुसार जारी है। इस अभियान के तीसरे चरण के आज दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने जनपद की सदर विधानसभा के भदोखर विकास क्षेत्र के डोडी का पुरवा गांव में एक सभा का आयोजन किया। जिसमे महिला सभा की जिलाध्यक्ष शबनम मंसूरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाअध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रोशन अली ने शिरकत की। सभा को संबोधित करते हुए रज्जू खान ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं के प्रति हिंसा व उत्पीड़न चरम पर है, महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, अपराध दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, लूट, हत्या, फिरौती, रंगदारी तथा अवैध खनन आम बात बन गई है। अपराधी सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि राम सिंह यादव ने कहा कि किसान विरोधी बिल लाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, किसान आंदोलन के लिए मजबूर है, किसान एम एस पी बिल वापस लेने के लिए दिल्ली की सडको पर कडाके की ठंड में लगभग दो महीने से बैठा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री बिल वापस नही ले रहे है, साथ ही साथ रोशन अली ने कहा बेरोजगारी देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जीएसटी व नोटबंदी से उद्योग व व्यापार की कमर टूटी हुई है। जिससे एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है वहीं आम जनता के साथ ही सभी उद्यमी व व्यापारी सदमे में है। इस मौके पर मुख्य रूप से इकरार खान जिलाध्यक्ष युवजनसभा, राजदेव यादव, सुलेमान कुरेशी, पुष्पा यादव, रामदुलारी, विमला यादव, सरोज यादव, श्यामा देवी, कमलेश पांडे, बबुआइन यादव, रेखा यादव, संतोषी मौर्या, शशी त्रिपाठी, नेहा पांडे, मुस्तकीम व्यापारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments