किसान विरोधी बिल से आक्रोशित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 December, 2020 21:56
- 912

किसान विरोधी बिल से आक्रोशित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
मोहनलाल गंज, लखनऊ।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर आज दीवानगंज से मोहनलालगंज आने वाले रोड पर किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त के मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष बिंधेश सिंह यादव, बबलू सिंह मंडल प्रभारी अमित कुमार यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी अध्यादेश को वापस ले ।यदि केंद्र सरकार किसान विरोधी अध्यादेश को वापस नहीं करती है तो हम समस्त ग्रामीण किसान दिल्ली घेराव के लिए कूच करेंगे ,जहां पर पहले से ही भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के सैकड़ों की किसान लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए हैं।
Comments