पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अय्यूब गिरफ्तार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 5 August, 2020 18:53
- 3536

Prakash prabhaw news
Reporter-shariq
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० अय्यूब गिरफ्तार
डा०कफ़ील खान के बाद योगी का अगला शिकार
बड़हलगंज के सर्जन व पीस पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ०मु. अयूब को देर शाम आठ बजे सीओ गोला श्याम देव, कोतवाल राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास/जोहरा अस्पताल से हिरासत मे लेकर गोला चली गयी। बताया जाता हैं कि एसटीएफ लखनऊ ने किसी मामले मे गोरखपुर कप्तान से सम्पर्क किया। उसके बाद बड़हलगंज पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया। यहां तक कि उन्हें आपरेशन थियेटर से यह कह कर बुलवाया गया कि सीओ की तबीयत खराब हैं। वह आनन फानन में डॉ अय्यूब बाहर आये तो उन्हें पूरी फोर्स हिरासत में ले लिया और कपड़ा बदलने के लिए चैम्बर मे ही कपड़ा मंगाया गया। स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही हैं।
Comments