राजस्व टीम द्वारा बनाये गये चबूतरे को अराजक तत्वों ने उखाड़ कर फेका
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 June, 2020 05:02
- 5217

Prakash Prabhaw News
राजस्व टीम द्वारा बनाये गये चबूतरे को अराजक तत्वों ने उखाड़ कर फेका
पी पी एन न्यूज
रिपोर्ट, कमलेन्द्र सिंह
खागा/फतेहपुर
खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेसाही बुजुर्ग के पृथ्वी पाल मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य ने बताया कि विगत 15 नवंबर 2006 को पृथ्वीपाल व देवकरन पुत्र सहदेव से कृषि हेतु भूमि का बैनामा लगभग 7 विस्वा का बैनामा करवाया था।जिस पर पृथ्वीपाल मौर्य का काविज बैनामा है।
लेकिन गांव के ही सूरजभान पुत्र रामनाथ मौर्य पीड़ित के मकान के पीछे कूड़ा डाल कर कब्जा करने लगे मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।तो पीड़ित ने तहसील कार्यालय में लिखित प्रार्थनापत्र दिया था ।जिस पर संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग ने मौके पर जा कर मुआयना किया और पीड़ित के चबूतरे का निर्माण करवाया था। जिसे गांव के कुछ अराजक तत्वों ने गांव के प्रधान के साथ मिलकर बने चबूतरे को जेसीबी मशीन से उखाड़ फेंका।
Comments