राजीव त्यागी का निधन, कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति: अजय कुमार लल्लू
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 August, 2020 17:50
- 1874

PRAKASH PRABHAW
लखनऊ
राजीव त्यागी का निधन, कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति: अजय कुमार लल्लू
13 अगस्त, 2020
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राजीव त्यागी के दिल का दौरा पड़ने से हुए आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने स्व0 त्यागी के निधन को संगठन की अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
स्व0 त्यागी के निधन पर प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय मंे शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 राजीव त्यागी कांग्रेस के समर्पित नेता, प्रखर वक्ता और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। मीडिया में पार्टी का पक्ष बहुत मुखर होकर रखते थे। उनके अन्दर एक बहुत ही बेमिशाल तर्क क्षमता थी। उनका पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा भाव हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि शोक सभा में मुख्य रूप से प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, एआईसीसी पैनलिस्ट सुरेन्द्र राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रभारी लखनऊ रमेश शुक्ला, सैफ अली नकवी, अंशू अवस्थी आदि ने स्व0 त्यागी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा के अन्त में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
Comments