राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुई रितिका यादव
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 July, 2020 03:29
- 2740

Prakash Prabhaw News
रायपुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुई रितिका यादव
रायपुर। कुम्हारी निवासी रितिका यादव को समाज सेवा की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली "फ्यूचर द यूथ फाउंडेशन"संस्था के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर 1 जुलाई बुधवार को मनोनीत किया गया ।
रितिका यादव कुम्हारी नगर पालिका में पूर्व पीआईसी सदस्य रह चुकी है। तथा अखिल भारतवर्षीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश यादव की धर्मपत्नी है। संस्था के संरक्षक रविंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर यादव ने रितिका के मनोनयन पर उन्हें बधाई तथा शुभकामना देते हुए संस्था मे महिला विंग को मजबूती प्रदान करने तथा संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही।
संस्था के कुम्हारी प्रभारी जगभान यादव ,सावित्री साहू समेत सभी सदस्यों ने रितिका यादव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।
Comments