त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 April, 2021 13:50
- 1366

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 06/04/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई
कौशाम्बी पंचायत चुनाव से देश में लोकतंत्र के लाभ गांव तक पहुंचा और सरकार के कामों में सक्रियता से शामिल होने का अवसर मिला है। इस त्रिस्तरीय चुनाव से जिले में कांग्रेसी अपनी ताकत साबित करने का काम करेंगी। उक्त बातें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहे कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी और अनुसूचित कांग्रेस पूर्वी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीवन निर्मल ने संबोधित किया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनसूचित कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष राम सजीवन निर्मल ने बैठक में कौशांबी ब्लॉक के रहने वाले संजय द्विवेदी अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पार्टी में शामिल हुए। इसके साथ निषाद राज पार्टी के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष नवल किशोर निषाद, लोक कलाकार संघ के दिनेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के पद के लिए आवेदन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाहिद सिद्धकी, मिसबाहउल ऐन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी, अल्पसंख्यक कांग्रेस की तमजीद अहमद, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश पांडे, मानवाधिकार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अनुसूचित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, के साथ शमीम आलम, आशीष मिश्रा पप्पू, वेद प्रकाश पांडे सत्यार्थी, आबिदा बेगम, इजहार अब्बास, भारत गौतम, नसरुल हसन, रोहित मिश्रा, ऋषि कुमार द्विवेदी, भीम सिंह, घनश्याम, सुमन पासी, नन्हे सरोज, विष्णु सोनी, मकसूद कुरैशी, बड़े लाल माथुर, मोहम्मद आवेश, मोहम्मद गुलाम, मनोज विश्वकर्मा, गुलाम वारिस सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Comments