संसद कौशल किशोर ने किसान बिल की उपलब्धियां गिनाई

संसद कौशल किशोर ने किसान बिल की उपलब्धियां गिनाई

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

संसद कौशल किशोर ने किसान बिल की उपलब्धियां गिनाई 

मोहनलालगंज

रिपोर्ट, शशांक मिश्रा

मोहनलालगंज लखनऊ लोकसभा क्षेत्र  मोहनलालगंज से भाजपा सांसद ने पदाधिकारियों, किसानों, कार्यकर्ता बन्धुओं को किसान विधेयक के विषय मे विधानसभा स्तरीय वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया।मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने  विपक्षी पार्टियां  पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल  ग़ुमराह करने में जुटे है, तरह तरह की भ्रांतियां किसानों के बीच मे किसान बिल को लेकर फैलाई जा रही है। इस बिल से किसानों का ही लाभ होगा।

बिचौलियों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने में जुटे थे  किसानों की फसल जो कम दामों पर खरीदते थे उनकी दुकाने बन्द होगी। अब किसान भाई अपनी फसल को कंही भी उचित दाम पर बेच सकते है। 

जिस पर मंडी शुल्क नही लगेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की भाँति जारी रहेगा इससे  किसानों की आय बढ़ेगी किसान खुशहाल होगा जीवन स्तर पहले से अधिक मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान भाई विपक्षी पार्टियों के बहकावे में नही आने वाले है।केंद्र की मोदी सरकार का ये बिल भविष्य में किसानों की सफलता को ध्यान में रखते हुए मील का पत्थर साबित होगा।

अभी तक किसानों के साथ कांगेस, सपा, बसपा व अन्य राजनीतिक दल छलावा करते आये हैं। केवल मोदी सरकार ने किसानों का दर्द समझा है किसान हित मे मेरी सरकार ने कोई जनकल्याणकारी निर्णय विगत 6 वर्षों में लिए है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को किसानों के बीच मे बिल को लेकर जानकारी देने का आवाहन किया। धान खरीद केंद्र मोहनलालगंज में खोले जाने के लिए हो रही देरी के लिये  जिलाधिकारी लखनऊ से बात करके जल्द धान क्रय केंद्र खोलवाने की बात कही। 

 बैठक का संचालन अधिवक्ता सुशील कुमार रावत  ने किया। मण्डल अध्यक्ष  सुधांशू सिंह, बजरंग वर्मा, श्रीमती श्याम प्यारी लोध सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी रघुवंशी , जिला पंचायत सदस्य अभिषेक रावत, जिला प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, मण्डल महामंत्री अंजनी शुक्ला वरिष्ठ कार्यकर्ता, मनीष तिवारी अधिवक्ता सतीश शुक्ला विजय प्रकाश रामखेलावन लोधी सहित  सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बन्धु बैठक में मौजूद थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *