जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द कर आधुनिक कैमरों से करें लैस- धर्मवीर प्रजापति।
- Posted By: Admin 
                                                                              
- खबरें हटके
- Updated: 28 April, 2022 21:27
- 1466
 
 
                                                            PPN NEW|
जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द कर आधुनिक कैमरों से करें लैस- धर्मवीर प्रजापति।
हुनरमंद कैदियों की प्रतिभा का उपयोग कर बढ़ाएं राजस्व
लखनऊ।
रिपोर्ट : नवीन वर्मा।
प्रदेश के जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द किये जाने के निर्देश देते हुए उ०प्र० के कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टि से जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही समय के हिसाब से सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विचाराधीन कैदियों की सूचना उपलब्ध कराने को भी कहा है।
श्री प्रजापति कल बुधवार को कारागार मुख्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेलों में स्थापित किये गये कैमरों को बदलकर नये कैमरे लगवाये जाने के निर्देश देने के साथ ही कैदियों की सृजनात्मक क्षमता का अधिकतम उपयोग कर उनके अन्दर की कला को प्रोत्साहित किये जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बहुत से कैदी सिलाई, कढ़ाई, बुनाई में काफी कुशल व दक्ष होते हैं उनकी प्रतिभा का कुशल प्रयोग किया जाना चाहिए। उनके उत्पादों को बाजारों में बेचकर राजस्व अर्जन किया जा सकता है।
श्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जेलों में बन्द कैदियों से नियमित अन्तराल पर संवाद करें। इससे उनकी मनोदशा में सुधार होगा एवं जेल परिसर का माहौल भी बेहतर होगा।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments