खेत में शौच गई महिला को नागिन ने डसा, मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 June, 2022 02:32
- 3526

PPN NEWS
खेत में शौच गई महिला को नागिन ने डसा, मौत
मोहनलालगंज, लखनऊ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
नगराम थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात शौच के लिए गई महिला को घास में छिपी बैठी नागिन सांप ने हाथ की ऊंगली में डस लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला नगराम थाना क्षेत्र के महानंद का पुरवा गांव का है जहाँ रहने वाले बैजनाथ पुत्र स्व० रामसरन ने पुलिस को लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि बीते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उसकी 68 वर्षीय बूढ़ी माँ ज्ञानवती खेतों में शौच के लिए गई थीं।
इसी दौरान घास मे छिपी बैठी नागिन ने उनकी माँ की ऊँगली में डस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments