नगराम में प्रभारी निरीक्षक ने यातायात के संबंध में बच्चों को किया जागरूक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 May, 2022 20:06
- 2221

ppn news
लखनऊ।
नगराम में प्रभारी निरीक्षक ने यातायात के संबंध में बच्चों को किया जागरूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में यातायात जागरूकता को लेकर नगराम थाना क्षेत्र के सी.पी.एल. इंटर कालेज हरदोईया में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में प्रभारी निरीक्षक नगराम शमीम खान ने जानकारी दी।
ये जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक ने स्कूली छात्रों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने, साइन बोर्ड और सिग्नल का पालन करने, ड्राइव करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गति सीमा पर नियंत्रण करने व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया।
Comments