उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से हुई बैठक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 1 July, 2021 10:50
- 640

ppn news
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से हुई बैठक
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
व्यापार मंडल के
पदाधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में वृंदावन योजना, रायबरेली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा अपने मुख्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करके व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांग की गई। कि कोराना महामारी के समय से व्यापारी वर्ग एवं आम जनता का अर्थव्यवस्था से बुरा हाल हो गया है।
इस समय व्यापारी वर्ग एवं आम जनता से बच्चों की स्कूल की फीस एवं दुकानों और मकानों के बिजली के बिल भी जमा नहीं हो पा रहे है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने अपने मुख्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मांग रखी।
स्कूलों की फीस 6 महीने की माफ कर दी जाए। साथ ही बिजली के बिलों को भी 6 महीने के लिए माफ किया जाए। साथ ही इस अवसर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विद्या कांत शर्मा, प्रदेश संरक्षक दिनेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला महासचिव लखनऊ नूर आलम सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी आशीष द्विवेदी, अमरनाथ शर्मा, संतोष मिश्रा, विनोद गुप्ता, अमरिंदर यादव आदि उपस्थित रहे।
Comments