ऐतिहासिक बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को प्राथमिकता- वीरेंद्र तिवारी।
- Posted By: Admin 
                                                                              
- खबरें हटके
- Updated: 26 May, 2022 23:30
- 756
 
 
                                                            ऐतिहासिक बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को प्राथमिकता- वीरेंद्र तिवारी।
लखनऊ।
रिपोर्ट- नवीन वर्मा।
यू.पी.सी.एल.डी.एफ. के राज्य मंत्री स्तर के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने बजट 2022-23 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार-2 द्वारा 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट पेश किया है जो प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की जन-आकांंक्षाओं व भाजपा के प्रति विश्वास को पूर्ण करने वाला है, "सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास" के सिद्धांत व अंत्योदय के संकल्प पर आधारित अब तक का सबसे अच्छा बजट है, जिसमें किसानों, महिलाओं, दलितों, शोषितों, पिछड़ों, वंचितों, बुजुर्गो को सशक्त एवं युवाओं को शिक्षित एवं रोजगार प्रदान कर उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से युक्त देश का नम्बर एक विकसित सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का प्रगितशील बजट पेश करने के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments