ब्रह्मादेव जागरण मंच की दिल्ली प्रदेश प्रभारी पंडित अनीता पांडेय का हुआ सम्मान
प्रतापगढ
14.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ब्रह्मदेव जागरण मंच की दिल्ली प्रदेश प्रभारी पंडित अनीता पाण्डेय का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़।प्रख्यात ज्योतिषाचार्य वास्तुशास्त्री पंडित अनीता पाण्डेय के जनपद आगमन पर ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।विदित हो कि पंडित अनीता पाण्डेय ब्रह्मदेव जागरण मंच की दिल्ली प्रदेश प्रभारी है।वह बढ़ चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट,उपाध्यक्ष पंडित घनश्याम शुक्ला व संगठन मंत्री विनय कुमार मिश्र समेत कई लोग मौजूद रहे ।

Comments