01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त
 
                                                            प्रतापगढ़
26.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना कंधई से उ0नि0 राजकुमार मिश्र मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के तिगुड़ी मोड़ के पास से एक व्यक्ति रामकृपाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ वर्मा निवासी इटवा अनहवा थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-रामकृपाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ वर्मा निवासी इटवा अनहवा थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम-उ0नि0 राजकुमार मिश्र मय हमराह थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments