01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
05.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना पट्टी से उ0नि0 मनोज कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के उड़ैयाडीह नहर पुल के पास से एक व्यक्ति लालजी रजक पुत्र स्व0 मेहीलाल निवासी उड़ैयाडीह थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-लालजी रजक पुत्र स्व0 मेहीलाल निवासी उड़ैयाडीह थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी--01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम- उ0नि0 मनोज कुमार मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

Comments