हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
 
                                                            प्रतापगढ़
23.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ।दिनांक 18.04.2022 को थाना क्षेत्र जेठवारा के ग्राम दुल्हेपुर में एक महिला सहदेई (उम्र लगभग 56 वर्ष) पत्नी राम सिंह निवासी दुल्हेपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाई गई थीं। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 92/2022 धारा 302, 201 भादंवि का अभियोग 01 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना / कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 23.04.2022 को थाना जेठवारा के प्रभारी निरीक्षक श्री आदित्य कुमार सिंह मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित आरोपी हरिलाल रजक को थाना क्षेत्र के सिंधौर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-हरिलाल रजक पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उर्फ बाघे निवासी दुल्हेपुर थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह मय टीम थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments