पार्टी के पूर्व विधायक सपा नेता राम लखन यादव का हुआ निधन
 
                                                            प्रतापगढ
19.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पट्टी के पूर्व विधायक सपा नेता राम लखन यादव का हुआ निधन
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम लखन यादव का मंगलवार 19 अप्रैल 2022 को निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन की जानकारी सार्वजनिक करते हुए रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आरके वर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।राम लखन यादव के समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्ते रहे। मुलायम सिंह यादव जब भी प्रतापगढ़ आते वह राम लखन यादव के घर जरुर जाते रहे। राम लखन यादव बाहर से जितने कठोर दिखाई देते थे अंतर से वे उतने ही सहज थे।वे अपने लोगों के हर स्तर पर जाकर मदद करने को तैयार रहते थे। उनके निधन पर प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम यादव ने राम लखन यादव के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments