01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
17.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना कोहडौ़र से उ0नि0 बैकुण्ठनाथ मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चौबान के पास से एक व्यक्ति अशोक चतुर्वेदी पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद निवासी ग्राम पूरे चौबान थाना कोहडौ़र, जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-अशोक चतुर्वेदी पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद निवासी ग्राम पूरे चौबान थाना कोहडौ़र, जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम- उ0नि0 बैकुण्ठनाथ मय हमराह थाना कोहडौ़र, जनपद प्रतापगढ़।

Comments