नोएडा शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ हुआ

PPN NEWS
नोएडा
REPORT-MR. VIKRAM PANDEY
नोएडा शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ हुआ, 25 को मुख्यमंत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेगे।
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ हुआ। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस में एक जनपद एक उत्पाद, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के माडल की प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक व्यंजन कृषि, जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी व वैविध्य पूर्ण सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे है। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा।
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट का जहां तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है इसका शुभारम्भ शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना की प्रस्तुति के साथ की गई। इसके बाद अन्नदाता संवाद के साथ कृषि के ऊपर विशेष चर्चा की गई। फिर रागनी गायन व शाम 5 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे इसमें रुद्रा मिश्रा द्वारा कथक नृत्य नाटिका, पूर्णिमा कुमार डेढि़या नृत्य, सूची पांडे द्वारा लोकगीत, वंदना सिंह रास रंग प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी को 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेगे। और मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वृंदावन की कुंजलता द्वारा कृष्ण वंदना, दामोदर स्तुति देवकीनंदन शर्मा द्वारा रास नृत्य व मुरारी लाल तिवारी के द्वारा ब्रिज के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता में युवाओं एवं महिलाओं की भूमिका पर बौद्धिक परिचर्चा होगी। नोएडा ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण का प्रस्तुतीकरण होगा। पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति पर प्रस्तुतीकरण होगा। खादी हैंडलूम आधारित फैशन शो आयोजित किए जाएगे व शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम कथक नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
Comments