प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हुआ बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण

प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हुआ बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण
दलितों एवं गरीबों के मसीहा थे भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर : शैलेंद्र गौतम
बछरावां,रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के देवी खेड़ा मजरे राघोपुर में प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामसेवक, बहुजन समाज पार्टी की बछरावां विधानसभा प्रभारी एवं समाज सेविका लाजवंती कुरील, रत्नेश चौधरी, विनोद धोबी द्वारा विधि-विधान पूर्वक संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लाजवंती कुरील ने गरीब,असहाय, वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों को कंबल बांटकर किया। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर लाजवंती कुरील ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवियत्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामसेवक ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय थे। वे भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था और छुआछूत एवं भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। सहसंयोजक शीतला प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित बनो और आगे बढ़ो जिनके सिद्धांत आत्मसात करना होगा। रत्नेश चौधरी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। बाबा साहब ने कहा था कि ''शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो इसे पीता है वह सिंह की तरह दहाड़ने लगता है।" शैलेंद्र गौतम अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दलितों एवं गरीबों के मसीहा थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से बछरावां चेयरमैन शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी,ओम प्रकाश, राहुल यादव,राजेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार,जगन्नाथ मिस्त्री, सुखलाल, विजयकुमार, शिवनारायण, रामदास फौजी, रिंकू चौधरी नंदकिशोर यादव, राजू मौर्य राजेश पासी, अवसान दास, रामशंकर चौधरी,अंचल चौधरी विनोद कुमार पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी,पूजा जैसवार,विजय कनौजिया, रामेश बाजपेई, रिंकू दूबे, जुनिहा प्रधान बृजेश, विमलेश चौधरी, देशराज पासी, सरजू, शैलेश कुमार, प्रमोद रावत,विवेक वर्मा ,उत्तम रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Comments