भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया उद्घाटन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 December, 2020 08:39
- 525

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 16/12/20
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया उद्घाटन
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के कौशाम्बी कार्यालय उद्घाटन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधि विधान के साथ पूजा करने के पश्चात कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कई दिग्गज नेता मौजूद हैं और उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर इस मौके पर पदाधिकारियों को निर्देशित किया है।
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सुनील बंसल ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में इस समय विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओ को लगा कर बूथ स्तर तक मतदाता बनाने का काम तेज करें उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो 18 वर्ष पूरा कर लिया है उसे मतदाता बनाने का काम तेजी से किया जाए साथ ही जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं है। उनके नामों को भी मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यालय प्रदेश पार्टी कार्यालय बनाए गए हैं जिससे पार्टी का आम कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय आता है तो उसे पार्टी के पदाधिकारी समय से मौजूद मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ से लेकर जिले स्तर तक कार्यकर्ता तैयार किए जाएं जिससे संगठन अधिक मजबूत एवं शक्तिशाली रहे। इस दौरान पूर्व विधायक शिव दानी धर्मराज आशीष केसरवानी दिनेश पांडेय संजय जयसवाल ज्योति केसरवानी राजेंद्र कोरी बाबूलाल प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments