बुजुर्गों ने केक काटकर मनाया नए वर्ष का जश्न
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 3 January, 2023 19:19
- 1226

PPN NEWS
जिला संवाददाता - दिनेश कुमार
बुजुर्गों ने केक काटकर मनाया नए वर्ष का जश्न
कौशाम्बी। वृद्धजन आश्रम ओसा मंझनपुर में नए वर्ष का जश्न बड़े ही धूमधाम से बुजुर्गों ने मनाया है। इस मौके पर आश्रम संचालक आलोक राय द्वारा मंगाए गए केक को बुजुर्गों ने काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर नए वर्ष की बधाई दी है। नए वर्ष की सुबह वृद्ध जन आश्रम में जश्न का माहौल रहा परिवार से दूर रहने वाले बुजुर्गों ने वृद्ध जन आश्रम में ही नए वर्ष का जश्न बड़े ही धूमधाम से मना कर एक दूसरे को नया वर्ष में खुशहाली की बधाई दी।
Comments