अभियान चलाकर पूरा कराया जा रहा है बूथ मैपिंग कार्यक्रम : कमांडो अनिल सिंह
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 April, 2023 03:24
- 3036

अभियान चलाकर पूरा कराया जा रहा है बूथ मैपिंग कार्यक्रम : कमांडो अनिल सिंह चौहान
बूथ सशक्तिकरण अभियान से होगा 'मेरा बूथ सबसे मजबूत': प्रदीप सिंह गौतम
पन्ना प्रमुख हैं पार्टी की आत्मा : महेंद्र पाल सिंह
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
पुवायां,शाहजहांपुर। रविवार को विधानसभा का बूथ मैपिंग कार्यक्रम जिला संयोजक अनिल सिंह कमांडो और विधानसभा संयोजक महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। विधानसभा संयोजक
महेंद्र पाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की आत्मा है। उन्होंने बताया कि बूथ सशक्तिकरण और पन्ना समितियों के गठन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आई टी संयोजक प्रदीप सिंह गौतम संयोजक ने सरल ऐप डाउनलोड करने तथा सभी बूथों के वाट्सअप ग्रुप बनाकर अभियान को गति प्रदान करने की अनुशंसा की।
विधानसभा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता के निवास पर जिला महामंत्री कमांडो अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेंद्र पाल,जिला आईटी संयोजक प्रदीप सिंह, नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष विपिन शुक्ला, चेना रुरिया अध्यक्ष विनोद शर्मा ,नगर मंत्री बृजेंद्र प्रजापति,नगर मंत्री संजीव शुक्ला , मीडिया प्रभारी गौरव भारद्वाज , शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Comments