बसपा कार्यकर्तओं की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न
- Posted By: Dinesh Kumar 
                                                                              
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 February, 2021 23:04
- 722
 
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 27/02/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बसपा कार्यकर्तओं की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न
कौशाम्बी। सिराथू तहसील के गंगा प्रसाद मेमोरियल कान्वेंट इंटर कॉलेज में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी तरीके से काम करें। और बूथों पर सर्व समाज को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। साथ ही भाजपा की दमनकारी नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी आमिर काजी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी शोषित पीड़ित एवं गरीबों की पार्टी है। इस देश प्रदेश में जो उपेक्षित वर्ग है उसको उसे अपना हक और अधिकार मिले ऐसा माननीया बहन जी की सोंच रहती है। हर वर्ग के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती अपने सरकार में सबके न्याय हित में काम करती है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि गांव और बूथों पर भाईचारा बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करें। और अपने पार्टी के मुखिया सुश्री बहन मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। साथ ही श्री काजी ने अपने वक्ताओं में यह भी कहा की पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। तभी हम लोग परिपूर्ण मजबूत बन पाएंगे। और आगामी पंचायत चुनाव में साथ होकर अधिक से अधिक अपने पार्टी के प्रत्यासी को जिताएं। तभी विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यकर्तओं को विशिष्ट अतिथि सेक्टर प्रभारी महेंद्र कुमार गौतम, पूर्व विधायक चायल दयाराम, जिलाध्यक्ष संतोष गौतम जिला अध्यक्ष कौशाम्बी पूर्व जिला अध्यक्ष हरिलाल बौद्ध आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नन्हे पासी, आशीष कुमार पासी, सेक्टर अध्यक्ष कोखराज भारत लाल पासी ,सतीश कुमार पासी दयाल पासी महेंद्र निषाद आदि तमाम बसपाई मौजूद रहे।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments