एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 December, 2020 08:17
- 608

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 21/12/2020
रिपोर्ट। मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत मूरतगंज चौकी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को पकड़कर लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के दरबेश पुर निवासी मोहित पांडेय उर्फ पिस्तौल पुत्र राजेन्द्र पांडेय काफी दिनों से अवैध गांजा की सप्लाई में संलिप्त था, इसी उद्देश्य से मोहित पांडेय एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए कहीं जा ही रहा था।
जलालपुर बोरियों रेलवे क्रासिंग के पास चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद व हेड कांस्टेबल रामकुमार दुबे के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे कि पुलिस को देखकर मोहित पांडेय की हवाइयां उड़ गई और जस के तस वह भागने लगा लेकिन वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ लिखा पढ़ी कर अभियुक्त को पुलिस ने न्यायलय के लिए भेज दिया है।
Comments