समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिला।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिला।

मोहनलालगंज।

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक सुजीत पाण्डेय के परिजनों से मिला।

रविवार को मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत पाण्डेय की हुई हत्या को संज्ञान लेकर मंगलवार को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने मृतक स्व. सुजीत पाण्डेय के परिजनों से बात कर क्षेत्रीय विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भेजकर पूरी जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्वमंत्री पवन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, लखनऊ नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष रामस्वरूप सिंह यादव ने मृतक के परिवार से पूरी जानकारी हासिल किया। तथा परिजन ने पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं दिखे, तथा हत्यारो और साजिश कर्ताओ को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने और सजा दिलाने में सहयोग किये जाने की मांग किया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बताया कि स्व. पांडेय के हत्या का शीघ्र खुलासा न हुआ तो सपा आरपार की लड़ाई लड़ेगी। विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने बताया कि स्व. सुजीत पाण्डेय की हत्या अत्यंत निंदनीय है, मामले के हर पहलूओ की जांच कर जानकारी ली गयी है जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व अध्यक्ष के के सी अमरपाल सिंह, नवीन वर्मा (मऊ) श्रवण कुमार यादव एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष एमबीए,रमेश राही जिला सचिव/सह प्रभारी सपा मोहनलालगंज, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह , ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान,हरिशंकर रावत,नितुल शर्मा, मो रईस सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *