ई चालान का मौके पर ही देना होगा जुर्माना
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 June, 2020 19:16
- 5437

Prakash Prabhaw News
लखनऊ।
इज़हार अहमद की रिपोर्ट
ई चालान का मौके पर ही देना होगा जुर्माना
सोमवार से ही चालान का नियम बदल रहा है अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए मुश्किल का समय हो सकता है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीपी ट्रेफिक चालू निगम के मुताबिक ई चालान का जुर्माना भरने वालों की तादाद दिन पर दिन बढ़ रही है इसलिए अब सोमवार से ट्रैफिक पुलिस थर्मल प्रिंटर के जरिए मौके पर ही ई चालान का समन शुल्क जमा कराएंगे।
आइए बताते हैं यह कैसे काम करेगा
एडीसीपी ट्रैफिक सुरेश चंद रावत ने बताया कि उनकी विभाग के पास 193 थर्मल प्रिंटर हैं जिसमें चौथी विभाग को 50 साल प्रिंटर मिल गए हैं ।
यह थर्मल प्रिंटर एटीएम स्वाइप मशीन से भी छोटी होती है इसे मोबाइल एप से कनेक्ट कर दिया जाता है और मोबाइल में एनआईसी के डाटा से गाड़ियों का नंबर डालते ही सारी डिटेल स्क्रीन पर आ जाती है।
इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उसका मौके पर ही चालान कर उनसे जमा कराया जाएगा।
Comments