खुटार की सीमा से सटे जंगल के पास मिला बाघ का शव
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 September, 2021 04:18
- 3630

Prakash Prabhaw News
खुटार की सीमा से सटे जंगल के पास मिला बाघ का शव
ब्यूरो शाहजहांपुर उदयवीर सिंह
मौके पर वन अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद
खुटार (शाहजहांपुर) रविवार की सुबह खुटार गोला स्टेट हाईवे पर खुटार सीमा से थोड़ा आगे सड़क के किनारे एक बाघ के शावक का शव पड़ा मिला शव पड़े मिले होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।
खुटार क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए जहां भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया है कि जनपद लखीमपुर से वन विभाग के अधिकारी आ रहे हैं उसके बाद ही बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Comments