खुले में शौच के लिये गयी युवती के साथ छेड़छाड़ |
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 September, 2020 02:11
- 4247

Prakash prabhaw news
खुले में शौच के लिये गयी युवती के साथ छेड़छाड़ |
प्रतापगढ़
ब्यूरो जितेंद्र कुमार वर्मा
(कुंडा |संदीप यादव )
ओडीएफ गांव में खुले में शौच गई युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज के साथ किया मारपीटओडीएफ घोषित| प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में गुरुवार शाम को अपनी बहन के साथ शौच के लिए निकली युवती के साथ छेड़खानी की गई। अपनी अस्मत बचाने के लिए युवती ने विरोध किया। छेड़खानी का विरोध करने पर युवती और उसकी बहन को आरोपियों ने भद्दी भद्दी गालियों के साथ मारपीट किया। घर लौटने पर युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक का नाम अपने परिजनों को बताया।पुलिस ने युवती की शिकायती पत्र पर गांव के ही अनिल सरोज पुत्र नेकराम सरोज , एवंराकेश सरोज पुत्र श्रीचंद सरोज के खिलाफ छेड़खानी करने और मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर भीटा गांव की , सितंबर 17 गुरुवार शाम की है।
Comments