मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े विवाह बंधन में बधें
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 December, 2020 06:52
- 469

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 13,2020
रिपोर्ट, अवनीश शर्मा / कौशाम्बी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े विवाह बंधन में बधें
आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
कौशाम्बी। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत शनिवार को जनपद के चायल मूरतगंज कौशाम्बी और सिराथू विकास खण्डों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में कोविड-19 का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं चायल विधायक संजय गुप्ता की उपस्थिति में विकास खण्ड चायल और मूरतगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ इन दो ब्लाक में 11 जोड़े विवाह के बंधन में बधें कौशांबी ब्लॉक में 4 जोड़े और सिराथू ब्लॉक में 6 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्बन्धित धर्मो के रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। कौशांबी विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में मंझनपुर विधायक लाल बहादुर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार मौजूद रहे सिराथू विकासखंड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू भाई मौजूद रह कर विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया जनपद के अन्य अधिकारीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विवाह मण्डप में उपस्थित जोड़ो को आर्शीवाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चायल ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार गरीब एवं असहाय लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अन्य योजनायें भी संचालित की जा रही है, जिससे गरीब और असहाय व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है। इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की, साथ ही साथ उन्होने जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भब्य आयोजन के लिए तारीफ करते हुए बधाई दी।
समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में मण्डप में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में अंतरित कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, 07 वर्तन) हेतु 10000 (दस हजार) रूपये खर्च किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी समारोह में 6000 (छः हजार) रूपये खर्च करने का प्रावधान है। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत एक जोड़े पर कुल 51000( इक्यावन हजार) रूपये खर्च किये जाने का प्रावधान है।
Comments