सिद्वि माता मन्दिर के स्थापना दिवस पर हुआ भंडारा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 October, 2020 05:49
- 3177

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-शशांक मिश्रा
सिद्वि माता मन्दिर के स्थापना दिवस पर हुआ भंडारा
मोहनलालगंज
निगोहा के पटसा गांव में मगंलवार को सिद्वि माता मन्दिर के प्रथम स्थापना दिवस के मौके पर हवन- पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया,सोशल डिस्टेसिगं का पालन करते हुये लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर मन्दिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
निगोहा के हरिहरपुर पटसा गांव मे सिद्वि माता मन्दिर के प्रथम स्थापना दिवस के मौके पर श्रीमती मधुलता द्विवेदी, कृपा शंकर द्विवेदी ने हवन पूजन, कन्याभोज के बाद आयोजित भंडारे में सोशल डिस्टेसिगं का पालन करते हुये प्रसाद के रूप में पूङी,सब्जी,हलुवा का वितरण किया गया।भंडारे में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला,निगोहा इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिहं, अशोक तिवारी, सुरेंद्र दीक्षित आशीष द्विवेदी अभय दीक्षित विनीत मिश्रा सहित काफी सख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।
Comments