प्रयागराज :ट्रक लुटेरा पुलिस ममुठभेड़ मे घायल और गिरफ्तार।
- Posted By: Abbas
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 June, 2021 18:36
- 4585

crime news, apradh samachar
प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्टर :ज़मन अब्बास
दिनांक :22/06/2021
प्रयागराज :थाना सरायनाइत छेत्र के अंतर्गत सहसों चौकी क्षेत्र मे गांव अमरसापुर पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ मे ट्रक लूटेरा मसूद आलम उर्फ बॉर्डर पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया।
इस व्यक्ति के पास से एक तमंचा कुछ कारतूस एक बाइक बरामद हुई है प्रारंभिक पूछताछ में इस व्यक्ति की पहचान मसूद आलम और बॉर्डर पुत्र अफसर अहमद उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी राजापुर मलवा थाना सोरांव प्रयागराज के रूप में हुई है।
पूछताछ मे इस व्यक्ति ने बताया कि कल प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र से इसने अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर को लूट लिया था और उस ट्रक को प्रयागराज ले आए थे इस व्यक्ति के विरुद्ध जनपद फैजाबाद जौनपुर वह प्रयागराज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है इसकी निशानदेही पर लूटी हुई ट्रक को बरामद कर लिया गया है इसके और साथियों की तलाश जारी है।
Comments