पी एम स्वनिधि योजना में यूपी पहले पायदान पर पहुँचा
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 October, 2020 05:55
- 7577

PPN NEWS
पी एम स्वनिधि योजना में यूपी पहले पायदान पर पहुँचा
दिल्ली /लखनऊ । 20 अक्टूबर । रेहड़ी पटरी वालों और छोटी मोटी दुकान लगाकर आजीविका चलाने वालों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधियोजना (PM SVANidhi) या पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत लोन देने का मामले में यूपी ने बनाया एक और रिकार्ड। देश में आज की गणना में प्रथमस्थान प्राप्त कर योगी सरकार ने अपने रिकार्ड में एक और उपलब्धि हासिल किया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में दो महीने पहले तक बीसवें पायदान पर पिछड़ा हुआ था। देश भर में आज हुई गणना में यूपी सरकार उन्नीस पायदान चढ़कर प्रथम स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
Comments