RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद , स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही बड़ी बात
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 February, 2023 05:50
- 3091

PPN NEWS
लखनऊ ।
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद , स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही बड़ी बात
जाति-व्यवस्था पंडितो (ब्राह्मणों) ने बनाई है, यह कहकर RSS प्रमुख श्री भागवत ने धर्म की आड़ में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो को गाली देने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदारों व ढोंगियों की कलई खोल दी, कम से कम अब तो रामचरित्र मानस से आपत्तिजनक टिप्पड़ी हटाने के लिये आगे आयें।
यदि यह बयान मजबूरी का नहीं है तो साहस दिखाते हुए केंद्र सरकार को कहकर, रामचरितमानस से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर नीच, अधम कहने तथा महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित, अपमानित करने वाली टिप्पणियों को हटवायें। मात्र बयान देकर लीपापोती करने से बात बनने वाली नही है।
Comments