सराय अकिल पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय लुटेरों को किया गिरफ्तार
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 December, 2020 05:54
- 483

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी २२दिसम्बर २०२०
रिपोर्टर-- राहुल यादव पिपरी
सराय अकिल पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय लुटेरों को किया गिरफ्तार
- उनके पास से लुटे गए मोटरसाइकल ,मोबाईल, सहित अवैध तमंचा बरामद किया।
कौशाम्बी। घटनाक्रम अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिवारकोतारी गाव की रहने वाली रेनू चौधरी पत्नी संजय चौधरी के साथ कुछ दिन पहले लूट की घटना हुई थी।जिसका मुकदमा दर्ज कर सराय अकिल पुलिस विवेचना कर रही थी।तिलहापुर चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग ग्राम बजहा मुसिर भट्ठा के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिये खड़े है।सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप सिंह मय फ़ोर्स मौके पर पहुँच कर घेराबंदी किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिसिया पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम राहुल द्वेदी पुत्र मनीष द्वेदी निवासी ग्राम कपुरीपुर मजरा उरई अशरफपुर थाना व जनपद कौशाम्बी बताया दूसरे ने अंकुर त्रिपाठी पुत्र स्व0 इंद्रपाल त्रिपाठी निवासी ग्राम कनैली के रूप में बताया।रेनू चौधरी लूट कांड में यह दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
दोनों बदमासो के निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइक,पांच स्मार्ट मोबाइल फोन,सहित दो अवैध तमंचा बरामद किया
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जानकारी दिया कि ये लोग चित्रकूट और कौशाम्बी जनपद में लूट और छिनैती जैसी घटना को अंजाम देते थे।दो बदमासो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।और इनके गैंग में कितने लोग है जांच कर कारवाही की जाएगी
शामिल पुलिस टीम
1- उ0 नि0 हनुमान प्रताप सिंह।
2-उ0नि0 राम सजीवन साहू।
3-है0 क0 अरबिंद कुमार सिंह।
4-का0 अनिल कुमार यादव।
5-का0 रिशु कुमार।
6-का0 विमल कुमार।
Comments