सिसेंडी कस्बे के चौराहे पर शव रखकर कर रहे प्रदर्शन को कराया गया शान्त
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 October, 2021 06:14
- 3885

PPN NEWS
लखनऊ।
रिपोर्ट, शशांक मिश्रा
राजधानी लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत सिसेंडी कस्बे के चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन को कराया गया शान्त
पूरा मामला बीते दिन का सिसेडीं से कुछ ही दूरी पर एक लड़के के दुर्घटनाग्रस्त में मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोगों ने शव को लेकर सिसेंडी चौराहे पर प्रदर्शन किया ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग नहीं माने और चौराहे पर भीषण जाम लगा दिया ।भीड़ बढ़ती देख मौके पर कई थानों की पुलिस बल पहुंची।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लखनऊ एडीसीपी पूर्णेन्दु सिंह और मोहनलालगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने परिवारजनों से बात करके मामले को शांत कराया और एडीसीपी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि शासन प्रशासन से उनकी हर संभव मदद की जायेगी।
Comments