ट्रेन से कटी किशोरी की हुई शिनाख्त
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 June, 2022 02:13
- 1228

PPN NEWS
कौशाम्बी। 19/06/22
ट्रेन से कटी किशोरी की हुई शिनाख्त
कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत निवासी ग्राम अंदावां मजरा मियां का पुरवा की कोमल पुत्री बड़े लाल कक्षा आठ की छात्रा है, जिसका परिजनों ने बताया कि 1 माह से कोमल माइंड डिस्टर्ब चल रही थी। आज अचानक लगभग 12:00 बजे दोपहर घर से चली गई। शुजातपुर रेलवे स्टेशन पूर्वी छोर होम सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को लगभग 2:00 बजे हुई। यह सुनकर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कोमल के रूप में की गई। वही आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
Comments