दबंग भाजपा नेत्री ने आधा दर्जन साथियों के साथ दम्पती से किया मारपीट, पथराव
- Posted By: Dinesh Kumar 
                                                                              
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 June, 2021 09:16
- 924
 
 
                                                            प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 05-06-2021
रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
दबंग भाजपा नेत्री ने आधा दर्जन साथियों के साथ दम्पती से किया मारपीट, पथराव
सत्ता की दादागिरी उजागर, वायरल वीडियो से हो सकती हैं पहचान
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में एक जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार शाम को जमकर बवाल हुआ।
आरोप है कि भाजपा नेत्री ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दंपत्ति पर हमला कर दिया, हमला के दौरान दम्पत्ति को गंभीर चोट आई है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। इस मारपीट व पथराव की कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया था जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।उस वीडियो के माध्यम से पुलिस को मदद मिल सकती हैं व हमलावर की पहचान भी हो सकती हैं।
सिकंदरपुर बजहा गांव के सुभाष यादव और भाजपा नेत्री प्रतिभा कुशवाहा के बीच एक भूमि के कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है, सुभाष विवादित भूमि पर अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रहता है, आरोप है कि शुक्रवार शाम भाजपा नेत्री ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और ईट पत्थर भी चलाए, शोर गुल सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर दम्पत्ति की जान बचाई, हमला के दौरान सुभाष यादव व उसकी पत्नी को गंभीर चोट आई है, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए भेजा है पुलिस तीन हमलावरों को पूछताछ कर रही है।
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments