ठंड से जनजीवन प्रभावित, नही जले अलाव

ठंड से जनजीवन प्रभावित, नही जले अलाव

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 15-12-2020


रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)



ठंड से जनजीवन प्रभावित, नही जले अलाव


घने कोहरे से दुर्घटना के खतरे बढ़ने के आसार


कौशाम्बी। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने से लोगों में ठंड का असर दिखने लगा है। सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी अलाव नही जलाए गए हैं। दिसम्बर के महीने में सर्दी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को सूरज की किरणें बादलों के सामने कमजोर दिखाई पड़ी। धूप के दर्शन के लिए दिनभर लोग आसमान की ओर निहारते रहे। वृद्वजन गर्म कपड़ों में लिपटे हुए खुले आसमान के नीचे दिखाई पड़े। मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान में आए शिकायत कर्ताओं में ठंड़ी का असर देखने को मिला। लोग अपनी-लोइया में दुबके हुए नजर आएं। पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। रोजी-रोजगार और सरकारी ड्यूटी के लिए घर से निकले लोग शाम चार बजे तक सारा काम निपटाकर घर जाने की कोशिश में लगे रहते हैं। मंगलवार को लोग सुबह आठ बजे से आग के पास बैठे नजर आए। सूरज की किरणें सारा दिन दिखाई नही पड़ी। लोग शरीर में धूप सेकने के लिए व्याकुल नजर आए। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। निराश्रितों और राहगीरों को ठंण्ड से बचाव हेतु अलाव जलाने के संबंध में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। जो व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *