महिला ने लगाया रेप का आरोप
- Posted By: Abhishek Bajpai
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 February, 2021 04:23
- 5057

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
महिला ने लगाया रेप का आरोप
रायबरेली-उत्तर प्रदेश की पुलिस रेप जैसे मामलों में भी संजीदा नही दिखाई दे रही है इसी का नतीजा है कि रेप पीड़िता अपना मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस की चौखट में एड़ियां घिसने को मजबूर हो रही है । ऐसा ही मामला रायबरेली जिले से सामने आया है जिसमे एक विधवा रेप पीड़िता आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक की चौखट पर एड़ियां घिसने को मजबूर हो रही है और उसे सैफ आश्वासन की सिर्फ घुट्टी पिलाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुँची इस विधवा महिला को देखिये यह रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है इसका आरोप है कि जब यह खेत पर गई थी तभी इसके साथ पड़ोस के गाँव के रहने वाले बबलू पांडे नाम के युवक ने इसको अपनी हवस का शिकार बना डाला यही नही पीड़िता न्याय के लिए कई बार थाने के चक्कर लगाई पर पीड़िता का मुकदमा तक दर्ज नही किया गया अब पीड़िता पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुँच कर न्याय की गुहार लगा रही है और यहां पर भी उसे न्याय के नाम पर सिर्फ़ आश्वासन ही हाथ लग रहा है।
वही जिस खेत मे आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और गाव के ही रहने वाले प्रत्यक्ष दर्शी युवक की माने तो जब हम खेत पहुचे तो आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग निकला जब पीड़िता ने थाने में बताया कि इसके गवाह हम तो पुलिस उल्टे मुझ पर ही दबाब बनाने लगी और कहा कि आरोपी को थाने में पकड़ कर ले आओ।
Comments