प्रवासी मजदूरों की भूख व प्यास मिटाने में जुटी युवाओं की टोली
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 May, 2020 04:52
- 4226

Prakash prabhaw news
प्रवासी मजदूरों की भूख व प्यास मिटाने में जुटी युवाओं की टोली
मोहनलालगंज।
शशांक मिश्रा
इस भीषण गर्मी में भी निगोहा-मोहनलालगंज में युवाओ की टोली हाइवे से गरजने वाले प्रवासियों के साथ जरूरतमद ग्रामीणों को पानी पिलाने के साथ भोजन खिलाकर भूख मिटा रहे है।
संदीप द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, सूरज, पिंकू त्रिवेदी, अनुज छोटू, अंशु सरवन सुनील वर्मा,वैभव सहित इन सभी की एक दर्जन युवाओ की टोली है।इन युवाओं की टोली लाकडाउन के संकट में हाइवे पर निकलने वाले प्रवासियों की भूख प्यास मिटाने में जुटी है।ये टोली कड़ी धूप के साथ रात में भी निगोहा टोल प्लाजा पहुचकर गुजरने वाले वाहनों में बैठे प्रवासियों को खाना पीना बांट रहे है।मंगलवार को टोली ने दखिना गांव पहुचकर जरूरतममदो को खाना खिलाया।
Comments