बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने जिला पंचायत चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 6 May, 2021 18:05
- 4607

ppn news
लखनऊ
रिपोर्ट, मोनू सफी
बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने जिला पंचायत चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश में अभी हॉल ही में पंचायत चुनाव सम्पन हुए है जिसका परिणाम भी आ चुका है। इन परिणामों को देखते हुए बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने जिला पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
बीजेपी सांसद ने ट्विट के माध्यम से इस आरोप को बताया है। संसद के ट्वीट से एक बार फिर से हडकंप मच गया है। कौशल किशोर ने लखनऊ के वार्ड संख्या 8,18 व 19 में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सांसद के अनुसार जीते हुए प्रत्याशियों को नहीं दिया गया प्रमाण पत्र बल्कि दूसरे प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया है।
बीजेपी सांसद ने मतपत्रों के मिलान की मांग की है। एक बार फिर से अपनी ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ सांसद ने मोर्चा खोल दिया है।
इससे पहले क्षेत्रीय सपा विधायक ने भी मोहनलालगंज मतगड़ना स्थल पर धांधली किए जाने की आशंका जताई थी और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
Comments