महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 23 December, 2020 06:32
- 5043

Prakash Prabhaw News
रायबरेली
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के हसनपुर गाँव मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवाहिता का घर के अंदर फाँसी के फंदे से लटकता शव मिला। शव की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आनन फानन में मौके पर पहुची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल मृतका ज्योति श्रीवास्तव का घर के अंदर फाँसी के फंदे से लेटकता शव मिला है बताया जा रहा है मृतका की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसे एक डेढ़ साल का बच्चा है। मृतका के पति अविनाश श्रीवास्तव इलाहाबाद में अधिवक्ता के पेशे पर काम करते है ।
बताया जा रहा है कि मृतका का जब घर मे शव मिला उस वक्त उसका पति प्रयागराज में था घर मे सिर्फ महिला के ससुर व मासूम बेटा था।
मौत के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Comments