एससी/एसटी व पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: Sarvare Alam
- Breaking News
- Updated: 30 October, 2025 02:41
- 3123

Crime news, apradh samachar
PPN NEWS
सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एससी/एसटी व पॉक्सो एक्ट सहित दर्ज अन्य गंभीर मामलों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि थाना क्षेत्र के चांदपुर मजरे मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी फूल सिंह लोधी का 20 वर्षीय पुत्र वीर प्रताप सिंह उर्फ अजय कुमार काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि वांछित चल रहा अभियुक्त दावतपुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह अपने हमराहियों उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार एवं हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Comments