कार्तिक माह में तुलसी का महत्व

कार्तिक माह में तुलसी का महत्व

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज 

संग्रहकर्ता - सुरेश चंद्र मिश्रा "पत्रकार"

कार्तिक माह में तुलसी का महत्व

ऐसे करें तुलसी पूजा

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार  

कार्तिक मास के दौरान तुलसी जी के पौधे के चारों ओर चार केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं। तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं | साथ ही सुहाग का सामान जैसे - चूड़ी, बिंदी, आलता, सिंदूर, बिछिया आदि चढ़ाये। फिर जल, घी का दीपक जलाएं अक्षत, रोली और द्रव्य से विष्णु जी की पूजा करें और बताशे  का भोग लगाएं। आपके दाम्पत्य जीवन में  सुख रहेगा। 

कार्तिक मास के दौरान सुबह स्नान से निवृत्त होकर, साफ कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए 5 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।  ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही तुलसी के आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें।  ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति नरम होगा।

कार्तिक मास में तुलसी लगाना शुभ 

तुलसी का पौधा औषधियों गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ वास्तु की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है। इसे घर में लगाने से नकारत्मकता अपने आप ही खत्म हो जाती है। वैसे भी कार्तिक का महीना शुरू हो चुका है और कार्तिक के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-सौभाग्य बढ़ता है और मन को खुशी मिलती है।

इस दिशा में तुलसी लगाना शुभ

वास्तु के अनुसार घर में उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। जबकि दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा घर में कभी भी तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए। इसे हटाकर किसी कुएं में या किसी पवित्र स्थान पर चढ़ा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *