80 हजार मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात, 1सितंबर को खाते में ट्रांसफर करेंगे मोहन यादव (M P - C M)
- Posted By: Jitendra Shukla
- मध्य प्रदेश
- Updated: 30 August, 2026 09:33
- 29

*80 हजार मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात, 1 सितंबर को खाते में आएंगे 25 हजार, सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर*
*भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, 80,197 छात्रों को मिलेगा लैपटॉप योजना का लाभ*
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए सितंबर की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को इसका सीधा अंतरण करेंगे।
*भोपाल में होगा बड़ा कार्यक्रम*
यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने योजना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पात्र विद्यार्थियों की सूची भी फाइनल हो चुकी है। इस वर्ष कुल 80,197 विद्यार्थी लैपटॉप की राशि पाने के लिए पात्र पाए गए हैं।
*सीधे खाते में आएगी राशि, लैपटॉप नहीं देगी सरकार*
सरकार इस योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप खरीदकर नहीं देती है। बल्कि पात्र छात्रों के बैंक खातों में 25 हजार रुपये
Comments