अलीशा अंसारी ने हाई स्कूल में 94% मार्क्स पाने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में टॉपर की लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 28 June, 2020 22:39
- 7849

Prakash Prabhaw News
लखनऊ।
अलीशा अंसारी ने हाई स्कूल में 94% मार्क्स पाने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में टॉपर की लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया
राजधानी लखनऊ के बाल निकुंज इंटर गर्ल्स इंटर कॉलेज मड़ियांव में पढ़ने वाली छात्रा अलीशा अंसारी ने हाई स्कूल में 94% मार्क्स पाने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में टॉपर की लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
जिसकी वजह से पूरा कालेज और लखनऊ खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अलीशा अंसारी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उसकी दिली इच्छा है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनें।
जिसके लिए वह पूरी तरह से पढ़ाई में लगी रहती है।अपनी मेहनत से इसी तरह के परिणाम लाने की पूरी कोशिश करेगी।
ऐसे नौनिहाल छात्रों के हौसलों को देखकर ही लगता है कि आने वाला भविष्य अवश्य ऐसे छात्रों की वजह से देश के लिए उज्जवल साबित होगा।
Comments